मोतिहारी में मिला दुर्लभ मांसाहार मछली, मछुआरों के बीच मचा हड़कंप, देखने वालों का लगा तांता

Live News 24x7
2 Min Read

अमेरिका में पाए जाने वाली दुर्लभ मछली के बिहार में मिलने से इलाके के लोग हैरान है। यह चर्चा शुरू हो गयी है कि यह मछली यहां कैसे आ गई? दरअसल पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली प्रखंड के सिकरहना नदी में अमेरिका में पाए जाने वाले दुर्लभ सकरमाउथ कैटफिश मिलने से मछुआरों में हड़कंप मच गया।

विशेषज्ञों ने बताया कि यह एक शिकारी मछली सकरमाउथ कैटफिश है जो अमेरिका के अमेजन नदी में पाई जाती है। माना यह जा रहा है कि सकर माउथ कैटफिश से सिकरहना नदी के लिए बहुत बड़ा खतरा है। नदी के सामने एक नया संकट बनकर मछली के रूप में आया है। जो यहां से हजारों किलोमीटर दूर दक्षिण अमेरिका की अमेजन नदी में पाई जाती है।

वही इस मछली का सिकरहना नदी में मिलना शुभ संकेत नहीं माना जा रहा है। बताया जाता है कि सुगौली के कैथवलिया गांव के पास सिकरहना नदी में मछली का शिकार करने गए मछुआरों ने जब जाल में मछली को देखा तो उनके तो होश उड़ गए। यह मछली मांसाहार मछली है यदि नदी पर इस प्रजाति का कब्ज़ा हो गया तो मछली भंडार में गिरावट आएगी और मछुआरों पर संकट के बादल छा जाएँगे।

वही इस मछली को सुगौली के कैथवलिया गांव में मछली का शिकार करने गए वजीर मिया ने बताया कि जाल में मछली फंसी तो मैने समझा कोई दूसरी प्रजाति की मछ्ली होगी करीब जा कर देखा तो मेरे होश उड़ गए। चुकी यह मछली मांसाहार मछली है नदी में रह कर यह नदी सभी मछलियों को खा जाएगी इसका मिलना सिकरहना नदी के लिए शुभ नहीं है। वही समाजसेवी नुरुल्होदा कुरैशी ने बताया कि सकरमाउथ कैट फिश मछली अमेजन की नदियों का मांसाहारी मछली है जो हमारे सिकरहना नदी में मिलना एक बड़ी चिंतनीय विषय है।

380
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *