अनुमंडल स्तरीय अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक

Live News 24x7
2 Min Read

अशोक वर्मा

मोतीहारी : अनुमंडल पदाधिकारी  कार्यालय में बुधवार को अनुमंडल स्तरीय अनुसूचित जाति/जन जाति (अत्याचार निवारण) सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अनुमंडल पदाधिकारी श्रेष्ठ अनुपम ने की । समिति के सदस्य किरण राम ने लखौरा थाना कांड 486/23 में नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास मामले में अब तक एक भी अभियुक्त को गिरफतार नहीं किए जाने तथा चार्जशीट समर्पित नही किए जाने पर खेद व्यक्त किया और केस के आईओ एवं SHO के विरुद्ध एससी/एसटी एक्ट की धारा 4 के तहत कार्रवाई करने ,तुरकौलिया थाना कांड संख्या 246/24 ,बंजारिया थाना कांड स0: 137/24 के अभियुक्तों को गिरफतार करने एवं प्राथमिकी में एससी/एसटी एक्ट की उचित धाराएं जोड़ने ,मामले में चार्जशीट समर्पित करने तथा तुरकौलिया थाना कांड स0 496/24 को फर्जी बताते हुए मामले को निरस्त करने आदि मामले को मीटिंग में उठाया । वहीं मुखिया राजू बैठा ने चार्जशीट में हो रही देरी के मुद्दे को उठाया और एससी/एसटी मामले में 60 दिनों के अंदर चार्जशीट समर्पित करने के लिए पुलिस व प्रशासन का ध्यानाकृष्ट कराया । मनोज राम एवं राजेंद्र बैठा  ने  एससी/एसटी के पर्चा वाली जमीन पर कब्जा कराने ,निजी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने एवं दलित बस्तियों को संपर्क पथ से जोड़ने का मुद्दा उठाया ।  अनुमंडल पदाधिकारी श्री  अनुपम ने अनुमंडल के सभी थानेदारों एवं संबंधित पुलिस ,संबंधित अंचलाधिकारियों एवं प्रखंड पदाधिकारियों को बैठक में उठाए गए तमाम मामले के संदर्भ में त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया । एए सपी शेखर चौधरी मोतिहारी ने उक्त सभी केसों पर  कार्रवाई का आश्वासन दिया । उक्त अवसर पर  प्रखंड पदाधिकारी मोतिहारी सह सदस्य सचिव अरविंद कुमार गुप्ता , अंचलाधिकारी कोटवा ,मोतीहारी के प्रखंड कल्याण पदाधिकारी जितेंद्र कुमार ,प्रखंड पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी पिपरा कोठी , अलका मांझी ,रामदेव राम पूर्व मुखिया ,नरकटिया विधायक प्रतिनिनिधि मो0 सजाद ,सुगौली विधायक प्रतिनिधि अमरेंद्र झा आदि उपस्थित थे ।

211
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *