बिहार में पुल गिरने का सिलसिला जारी, अब सहरसा में गिरी पुलिया, विडियों हुआ वायरल

Live News 24x7
3 Min Read

बिहार में पुल-पुलिया के गिरने का सिलसिला जारी है. इस बार सहरसा में ऐसा ही नजारा देखने को मिला है. जहां 19 साल पुरानी पुलिया ने जलसमाधि ले ली है. इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सबसे ज्यादा वो लोग परेशान हैं जिनके घर में आज है.
बुधवार को बाढ़ के पानी में महिषी प्रखंड के 17 नंबर रोड सरडीहा चौक से बलिया सिमर, कुंदह जाने वाली सड़क की पुलिया धराशाई हो हई. जिसका वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बाढ़ के पानी में कैसे पुलिया बह गई.

पुलिया बहने से बलिया सिमर, कुंदह सहित दर्जनों गांव का आवागवान बंद हो गया है. वहीं दर्जनों गांव का जिला मुख्यालय और प्रखंड मुख्यालय से भी संपर्क टूट गया है. आज लगन का दिन है. कई घरों में शादी है, पर संपर्क टूट जाने से शादी पर संकट मंडराने लगा है. परिवार वाले चिंतित नजर आ रहे हैं.

ग्रामीण प्रमोद कुमार साह ने बताया कि बाढ़ के पानी बढ़ने के कारण पुलिया गिर गयी है. हमारे गांव में 10 शादी है. मेरी बेटी की भी आज शादी है. अब बारात और दूल्हा कैसे घर तक पहुंचेंगे समझ में नहीं आ रहा है. प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए. पुलिया काफी कमजोर हो गई थी. जिस वजह से पानी के दबाव को नहीं झेल पाई.

वही ग्रामीण रामप्रवेश सादा की मानें तो ये पुलिया कोसी के कछार पर था. ये कुंदह पंचायत जाने वाली रोड है. पानी के दबाव के कारण ये पुलिया और रोड टूट गया है. ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2005 में इस पुलिया का निर्माण कराया गया था. यह काफी कमजोर हो गई थी. प्रशासन ध्यान दिया रहता तो यह वाक्या नहीं होता. वहीं सूचना मिलने पर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे. कुछ देर रहने के बाद चलते बने.

ग्रामीण कार्य विभाग के कनीय अभियंता छोटे प्रसाद ने इस मामले पर कहा है कि, साल 2005 में विधायक फंड से पुलिया का निर्माण हुआ था. कोसी की तेज धार के कारण पुलिया ध्वस्त हुई है. आवागमन बाधित हुआ है, शीघ्र ही इसे बहाल कर दिया जाएगा.

172
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *