बेतिया के गांवों में घुसा बाढ़ का पानी : लोग परेशान, गंडक बराज से छोड़ा गया 4 लाख 40 हजार क्यूसेक पानी

Live News 24x7
1 Min Read

खबर बिहार के बेतिया जिले की है जहां जिले के पिपरासी प्रखंड के दियारा के पंचायत बलुआ ठोरी में रविवार देर रात बाढ़ का पानी घरों में प्रवेश कर गया। इससे भारी तबाही मच गई। गंडक नदी से चार लाख 40 हजार क्यूसेक पानी गंडक बराज से रविवार सुबह सात बजे छोड़ा गया। जो कि शाम तक पंचायत में पहुंचकर तबाही मचाने लगा है। हालांकि धीरे-धीरे जल स्तर कम होने लगा है।

इससे अब लोगों को राहत मिलती नजर आ रही है लेकिन अभी भी लोग परेशान है। स्थानीय मुखिया संतोष कुशवाहा ने बताया कि पंचायत के टांडी टोला, बिरता, बलुआ आदि टोला में रात करीब 10 बजे अचानक बाढ़ का पानी घरों में घुस गया। इससे अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने झोपड़ी के ऊपर और बांस से निर्मित मचान पर बैठकर जान बचाई और रातभर जागते रहें।

बाढ़ के पानी के साथ विषैला सांप और बिच्छू भी नेपाल से आ जाते हैं। इससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ जाती है। मुखिया ने बताया कि रात को डर लगा रहता है। इलाज की सुविधा के अभाव में लोग और अधिक परेशान है। बाढ़ के कारण गन्ने की फसल भी पूरी तरह से डूब गई है।

80
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *