गया ,चतरा। सांसद कालीचरण सिंह ने चतरा जिले के धमनियां गांव में शनिवार को पौधा रोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने अपनी माँ के नाम पर एक पेड़ लगाया, जो उनकी माँ के प्रति सम्मान और स्नेह को दर्शाता है। सिंह ने इस मौके पर लोगों से अपील की कि वे भी पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें और कम से कम दो पेड़ अवश्य लगाएं। आगे इन्होंने कहा कि एक पेड़ का महत्व दस पुत्रों के बराबर होता है, पेड़ न केवल पर्यावरण को शुद्ध रखते हैं बल्कि कई जीवों को भी आश्रय प्रदान करते हैं। पेड़ों से हमें ऑक्सीजन, फल, छाया और अनेक औषधीय गुण प्राप्त होते हैं। सांसद कालीचरण सिंह का यह कदम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि पेड़ों के कटान और पर्यावरण के बिगड़ते हालात को देखते हुए हमें अब अधिक सजग और जिम्मेदार बनने की आवश्यकता है। श्री सिंह ने यह भी कहा कि पेड़ लगाना केवल एक सामाजिक कार्य नहीं है, बल्कि यह हमारे भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में एक अनिवार्य कदम है।सांसद कालीचरण सिंह का यह संदेश और उनका प्रयास स्थानीय लोगों को प्रेरित करेगा और समाज में पेड़ों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा।
