खबर बिहार के भागलपुर जिले की है जहां पुलिस वाहन और ट्रक के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। आपको बता दे कि यह घटना पुलिस जिला नवगछिया के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र में एनएच- 31 की है। हादसे में चार पुलिसकर्मी जख्मी है, जिसमें एक महिला कांस्टेबल शामिल है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी को इलाज के लिए नारायणपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है। दुर्घटना इतनी भीषण थी की पुलिस वाहन के परखच्चे उड़ गए.
घटना में घायल इलाजरत सिपाहियो ने बताया कि वो लखीसराय से कैदी लाने भागलपुर जेल जा रहे थे. इसी बीच ओवरटेक कर रहे ट्रक के द्वारा नियंत्रण खोने से पुलिस की गाड़ी से टक्कर हो गई. इस घटना में 4 जवान घायल हैं, सभी का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में करवाया गया. घायलों में एक महिला पुलिसकर्मी भी शामिल है. स्थानीय पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और फरार ड्राइवर का पता लगाया जा रहा है.
घटना की जानकारी मिलते ही भवानीपुर पुलिस दलबल के साथ दुर्घटना स्थल पर पहुंची, हालांकि इससे पहले ही ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. बता दें कि पुलिस टीम के वाहन में कुल 6 पुलिसकर्मी सवार थे. जिसमें की चार पुलिसकर्मी को गंभीर चोटे आई है. वहीं दो लोगों को हल्की चोटें आई है. इसमें मुख्य रूप से प्राथमिक उपचार के बाद दो पुलिसकर्मी की स्थिति नाजुक बताई जा रही है, जिसको लेकर बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर किया जा रहा है.
194
