गया ।राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव सह प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी महासभा बिहार एड०बीरेन्द्र कुमार उर्फ बीरेन्द्र गोप के संयुक्त नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल के 28वें स्थापना दिवस पर विश्व प्रसिद्ध अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल प्रेतशिला गया में 28 पेड़ लगाकर तथा उस जगह को समाजिक न्याय उद्यान नामकरण कर राजद को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया है। बीरेन्द्र गोप ने कहा कि राजद शुरू से समाजिक न्याय एवं समरस समाज के निर्माण में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि राजद उस तालाब के समान है जिसमें बाघ और बकरी एक साथ पानी पीने का काम करती है। श्री बीरेन्द्र गोप ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत के नेल्सन मंडेला ने अपने करिश्माई नेतृत्व से बिहार में समता मुलक समाज का निर्माण किया था जिसमें सभी वर्ग के लोग एक साथ बैठकर समाजिक कुरुतियों को दूर करने का काम करते थे।यही कार्य कुलीन वर्ग के कुछ सामंती विचारधारा वाले लोगों को खटकने लगा और उनके शनकाल को जंगलराज कि उपाधि से नवाजा गया है।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजद के पूर्व विधायक शिववचन प्रसाद यादव, प्रदेश महासचिव युवा विश्वनाथ यादव गया जिला राजद किसान प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव अवधेश यादव, गया जिला युवा राजद के प्रधान महासचिव पवन वर्मा, सत्येन्द्र पंडा,राजेन्द्र वर्मा, पंकज यादव,मंजीत यादव, दयानंद यादव, चन्दन कुमार, कुश कुमार आदि उपस्थित थे।
308
