बिहार में अभी एक पत्रकार की हत्या का मामला ठंढ़ा भी नही हुआ है कि तभी एक और पत्रकार को बीजेपी नेता द्वारा गोली मार देने की धमकी देने का एक ऑडियों सामने आया है।
आपको बता दे कि यह मामला बिहार के गया जिले का है जहां नवादा विधि महाविद्यालय नवादा और कोडरमा लॉ कॉलेज के प्रिंसिपल, भाजपा किसान मोर्चा के जिला प्रभारी डॉ मनीष पंकज मिश्रा द्वारा एक वरिष्ठ पत्रकार रमेश कुमार को जान से मारने की धमकी दी गई है। जिसका एक ऑडियों सोसल मिडिया पर बड़ी तेजी वायरल हो रहा है। हालाकि क्राइम खबर इस वायरल ऑडियो की पुष्टी नही करता है। आपको बता दे कि इस ऑडियों में धमकी देते हुए बीजेपी नेता ने कहा कि बड़का पत्रकार बन रहे हो जहां मिलोगे वहीं गोली मार देगें। उसने कहा कि तुम्हारा हिम्मत कैसे हो गया की मेरे कॉलेज के बारे में न्यूज चलाने की। तुमको बर्बाद कर देंगे गया शहर में रहना मुश्किल कर देंगे। आइए आपको पहले यह ऑडियों सुनाते है फिर आपको बताते है कि इस वायरल ऑडियों पर बीजेपी नेता डॉ. मनीष पंकज का क्या कुछ कहना है।
वही इस वायरल ऑडियों के वायरल होने के मामले पर जिला भाजपा किसान प्रकोष्ठ के सह प्रभारी डॉ. मनीष पंकज ने अपनी सफाई मीडिया के समक्ष दी है। डॉ मनीष पंकज का कहना है कि हमने किसी पत्रकार को न तो किसी प्रकार की धमकी दी है और न ही गाली दी है। कुछ लोग एआई तकनीक का गलत प्रयोग कर हमें बदनाम करने में जुटे हैं।
तो वही दुसरी तरफ पत्रकार रमेश कुमार कुमार के परिवार को अपनी जान का डर सताने लगा है।
186
