जिला परिषद सदस्य सुरेश यादव की हत्या कि जिलेभर में हो रही है तीव्र भर्त्सना

Live News 24x7
2 Min Read
 अशोक वर्मा 
 मोतिहारी। विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल ने हिन्दूवादी नेता सह जिला परिषद सदस्य सुरेश यादव की दिन दहाड़े हत्या का कड़ा विरोध किया है।
        एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए विहिप के बिहार झारखंड के विधि प्रकोष्ठ प्रमुख अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता ने कहा हैकि सुरेश यादव हिन्दूवादी नेता थे तथा बूढवा बाडी विवाद मे न्याय के लिए बढ चढकर हिस्सा लिए थे उनकी हत्या हिन्दू समाज के लिए बहुत बडा नुकसान है। इनहोने अविलंब दोषियो को गिरफ्तार करने और घटना की सुक्ष्म जांच करने की प्रशासन से मांग किया है ऐसा जल्द नही होने पर आन्दोलन करने का चेतावनी दिया है। प्रशासन से भीड भाड वाले जगहो पर सुरक्षा बढाने की मांग किया है।
      विरोध करने वाले मे उद्धेश्य गुप्ता देवेन्द्र कुमार सिंह  बजरंगदल के जितेन्द्र कुशवाहा हेमनत कुमार
 राजन तिवारी राहुल सिंह आनन्द  प्रकाश इत्यादि शामिल है।
जिला परिषद सुरेश यादव के हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी हो: जनसुराज 
बंजरिया के जिला पार्षद,सिसवां पूर्वी से पैक्स अध्यक्ष,केन यूनियन के सचिव एवं जन सुराज अभियान के समर्थक लोकप्रिय नेता सुरेश यादव की निर्मम हत्या की पूर्वी चंपारण जिला जन सुराज कार्यवाहक समिति ने कड़ी निंदा की है तथा पुलिस प्रशासन से घटना में संलिप्त सभी अपराधियों एवं उनके संरक्षकों को शीघ्र गिरफ्तार कर त्वरित सजा दिलाने की मांग की है।आज जन सुराज की टीम जिलाध्यक्ष बीर प्रसाद महतो के नेतृत्व में मृतक सुरेश यादव के गाँव जाकर उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।साथ हीं उनके परिजनों से मिलकर इस दुख की घड़ी में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।टीम में संगठन महासचिव जय मंगल कुशवाहा, मुख्य प्रवक्ता रवीश कुमार मिश्रा प्रवक्ता डा.मंजर नसीम व ई.अजय आजाद सहित कार्यालय प्रभारी अरुण तिवारी आदि शामिल थे।
217
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *