बिहार : 4 साल की बच्ची का सड़क दुर्घटना में हुई मौत, ग्रामीणों ने फोरलेन सड़क 6 घंटा किया जाम

Live News 24x7
3 Min Read

खबर बिहार के भागलपुर जिले की है जहां जिले के नवगछिया कदवा थाना क्षेत्र के फोरलेन सड़क मिलन चौक के पास सड़क पार कर रही 4 वर्षीय दिव्या भारती को अज्ञात स्कार्पियो ने धक्का मार दिया। जिससे उसकी मौत मौके पर हो गई। घटना के बाद उग्र भीड़ ने 4 लाइन सड़क को 6 घंटे तक अपनी मांग पूरी होने तक जाम रखा। घटना की सूचना के बाद मौके पर कदवा थाना पुलिस पहुंचकर ग्रामीणों को समझा बुझा रही थी, मगर ग्रामीण नहीं मान रहे थे।

कदवा थाना क्षेत्र के मिलन चौक के पास वरुण कुमार पोद्दार की 4 वर्षीय पुत्री दिव्या भारती सुबह 6ः00 बजे फूल तोड़ने के लिए फोरलेन सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान नवगछिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बच्ची को धक्का मार दिया। जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण उग्र हो गए करीब 6ः30 बजे ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए फोर लाइन सड़क को दोनों तरफ से जाम कर दिया ग्रामीणों की मांग थी कि सड़क पर ब्रेकर नहीं होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं घटती हैं इसलिए बिना ब्रेकर दिए हुए वह जाम नहीं तोडेंगे करीब 6 घंटे के मशक्कत के बाद घटनास्थल पर पहुंचे वीडियो को और थाना द्वारा मिलन चौक के पास ब्रेकर दिया गया जिसके बाद परिजनों ने और ग्रामीणों ने जाम हटाया।

फोर लाइन सड़क जाम होने के कारण गाड़ियों की दोनों तरफ लंबी कतारें बन गई थी नवगछिया से धोलबज्जा , मधेपुरा जाने वाले लोग और मधेपुरा से भागलपुर जाने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार होने के कारण लोगों को पैदल ही अपने गंतव्य स्थान तक जाना पड़ रहा था चल चिल्लाती दुख के कारण लोग काफी परेशान थे स्थिति ऐसी थी कि 6 घंटे तक कई लोग गाड़ियों में ही इंतजार कर रहे थे।

घटना के बाद मृतक की मां रूपा देवी का रो रोकर बुरा हाल था, वही उसके पिता वरुण कुमार पोद्दार भी अपनी बेटी के शव को गोद में लेकर दहाड़ मार कर रो रहे थे। बता दे कि मृतिका चार बहन और दो भाई है चार बहनों में सबसे छोटी दिव्या भारती थी पर उन्होंने बताया कि वह पढ़ने में काफी तेज थी, फूल तोड़ने जा रही थी और आज उसकी बेटी का दुर्घटना में मौत हो गई।

कदवा थाना प्रभारी मोहम्मद नसीब अंसारी ने बताया कि उग्र ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर फोर लाइन सड़क को जाम कर दिया था सड़क पर बैरियर देने के बाद सभी ने जाम को हटाया। मृतिका के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

175
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *