अशोक वर्मा
मोतिहारी : जे पी लोकतंत्र सेनानी संगठन सदर अनुमंडल अध्यक्ष जयनारायण प्रसाद कुशवाहा का आज संध्या लगभग 5 बजे अकस्मात निधन हो गया। मृत्यु की खबर आते ही संगठन में शोक की लहर दौड गई। बुद्धिजीवी वर्ग शोकग्रस्त हो गया। जेपी सेनानी राय सुंदर देव शर्मा ने श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा कि जय नारायण भाई कंधा से कंधा मिलाकर व्यवस्था परिवर्तन के लिए संघर्ष किया था।अचानक उनका जाना जे पी सेनानियो के लिए ह्रदय विदारक घटना है । पूर्व प्राचार्य विनय वर्मा एवं कुमार शिव शंकर ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि 11 अक्टूबर जेपी जयंती के अवसर पर उनसे मिलने का मौका मिला था। बहुत दुख हुआ कि वे हमें छोड़कर चले गए । 74 आंदोलन में अग्रणी भूमिका का निर्वाह किया था। जेपी सेनानी अशोक वर्मा ने कहा कि वे अति व्यवहार कुशल थे तथा सभी के साथ बहुत ही आत्मिक संबंध रखते थे। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में नंद भाई, कैप्टन अब्दुल हामीद ,ममता वर्मा अधिवक्ता आदि है। बुद्धिजीवी वर्ग से अधिवक्ता शिव पूजन राउत धनंजय सिन्हा, राजीव कुमार वर्मा सेनानी ने भी शोक संवेदना व्यक्त किया।
306