“संगठन सृजन अभियान” का शुभारंभ 

Live News 24x7
3 Min Read
अशोक  वर्मा
मोतिहारी :  जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी आश्रम बंजरिया पंडाल मोतिहारी में संगठन सृजन अभियान हेतु जिले के पर्यवेक्षक गुजरात कांग्रेस कमिटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व विधायक हिम्मत सिंह पटेल द्वारा जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष ई0 शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय जी के नेतृत्व में कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।
इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है जिला समितियों को मजबूत बनाना , जिसके लिए डीसीसी अध्यक्षों का चयन, नियुक्ति, शसक्तीकरण और उनकी जवाबदेही प्रणाली को एक नया रूप दिया जा रहा है। यह बदलाव हमे प्रतीकात्मक नेतृत्व से आगे ले जाकर एक ऐसे नेतृत्व की ओर ले जाएगा जो सक्रिय हो, प्रतिबद्ध हो और जो कार्यकर्ताओं के साथ कंधा से कंधा मिलाकर बराबरी से खड़ा हो।
पर्यवेक्षकों को यह जिम्मेदारी मिली है कि पार्टी के कार्यकर्ताओं, निर्वाचित प्रतिनिधियों, पूर्व पदाधिकारियों और सिविल सोसाइटी से व्यापक और गहन परामर्श करते हुए सबसे उपयुक्त नेतृत्व की तलाश करें। यह महज एक प्रशासनिक कवायद नहीं है । यह एक राजनीतिक और वैचारिक अभियान है , जो भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा की भावना और संदेश को पार्टी के संगठनात्मक रूप में साकार करेगी। इन यात्राओं ने कांग्रेस की न्याय, समावेशन, और धर्मनिरपेक्षता की विचारधारा को नई मजबूती प्रदान की है। यह अभियान उसी संदेश को संगठन के रूप में दे रहा है।
हम लोग सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और लोकतंत्र के शुभचिंतकों से अपील करते हैं कि वह इस अभियान में सक्रिय रूप से भागीदारी करें। ऐसे नेताओं की पहचान करने में हमारी मदद करें जो कांग्रेस के मूल्यों को जीते हो , जो विनम्रता,  दूर दृष्टि रखते हों और साहस के साथ नेतृत्व करने में सक्षम हो।
इस अभियान का उद्देश्य कांग्रेस समितियां का पुनर्गठन समाप्त करना। हम ब्लॉक, मंडल और ग्राम स्तर की कांग्रेस समितियों को सक्रिय करने की प्रक्रिया को शुरू करेंगे। ताकि पार्टी की मौजूदगी देश के हर कोने में सुनिश्चित किया जाए।
पर्यवेक्षक अपने कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा करेंगे और निर्धारित तिथि को अपनी रिपोर्ट अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को सौंपेंगे। इससे प्रक्रिया का त्वरित और सुनियोजित क्रियान्वयन  सुनिश्चित होगा।
जिसमें मुख्य रूप से बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक मिथिलेश निषाद जी और ममता निषाद जी उपस्थित हुए।
59
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *