खबर बिहार के भोजपुर जिले की है जहां जिले के चांदी थाना क्षेत्र के रतनपुर बथानी गांव में शुक्रवार की रात घर में घुसकर एक युवक की गोली मार हत्या कर दी गई। युवक को अस्पताल ले जाया जा रहा था पर रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए। मृत्क की पहचान जिले के चांदी थाना क्षेत्र के रतनपुर बथानी गांव निवासी सुरेंद्र यादव के 28 वर्षीय पुत्र शत्रुघ्न यादव के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार शत्रुघ्न घर से कुछ ही दूरी पर टहल रहा था। गांव के दो युवक भी वहीं थे। जिनसे शत्रुघ्न का विवाद हो गया। विवाद किस बात को लेकर हुआ ये स्पष्ट नहीं है। कहासुनी के बाद शत्रुघ्न घर चला गया। थोड़ी देर बाद आरोपी युवक घर पहुंचे और शत्रुघ्न को गोली मार दी।
वही घटना की सुचना मिलते ही चांदी थानाध्यक्ष अनिल कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा भी बरामद किया है। पुलिस ने अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि चांदी थाना अंतर्गत रतनपुर बथानी गांव के रहने वाले शत्रुघन यादव और कौशल यादव के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और इसी दौरान कौशल यादव ने शत्रुघ्न यादव को गोली मार दी जिससे शत्रुघ्न यादव घायल हो गए। घायल को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने घायल को मृत घोषित कर दिया गया।
एसपी ने कहा कि शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि शत्रुघ्न यादव और कौशल यादव आपस में परिचित हैं और किसी बात को लेकर दोनों में आपस में झगड़ा हुआ। इसी दौरान कौशल यादव ने शत्रुघन यादव पर फायरिंग कर दी। अभियुक्त की पहचान कर ली गई है। पुलिस अभियुक्त कौशल यादव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी आरंभ कर दी है। अभियुक्त की गिरफ्तारी जल्द ही कर ली जाएगी।
वही घटना को लेकर मृतक के बड़े भाई कर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर शाम उसके घर से कुछ दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल के पास उनका भाई टहलने गया था। जहां आरोपी युवक भी अपने साथियों के साथ मौजूद था। स्कूल पर ही उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद उनका भाई स्कूल से घर पर आ गया। तभी आरोपी युवक अपने अन्य साथियों के साथ हथियार लेकर उनके घर पर आया और भाई पर फायरिंग कर दी।
मृतक के भाई कर्मेंद्र कुमार ने गांव के ही कौशल यादव हत्या का आरोप लगाया है। आरोप यह भी है कि आरोपी ने करीब छह राउंड फायरिंग की। हालांकि आरोपी और मृतक के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था। यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।
