रामगढ़: रामगढ़ जिले में साइबर अपराधियों का नया कारनामा सामने आया है 5/6 साइबर अपराधी टोली बनाकर रामगढ़ शहरी क्षेत्र में खुलेआम दुकानदारों को हजारों का चूना लगा रहे हैं। दुकानों में जमकर खरीदारी कर रहे हैं पेमेंट पेटीएम पर करते हैं और उनके जाने के कुछ देर बाद ही उनके द्वारा पेटीएम में किया गया पेमेंट भी गायब हो जाता है।
पेटीएम कंपनी के कर्मचारी बनकर दुकानों में पहुंचते हैं साइबर अपराधी
जानकारी के मुताबिक दुकानदारों को हजारों का चूना लगाने वाले साइबर अपराधियों की टोली जिसमें चार पांच युवक शामिल रहते है पेटीएम कंपनी के कर्मचारी बनकर दुकानों में पहुंचते हैं और पेटीएम में कोई खराबी है क्या ?सर्विस कैसी है? कितने लोग इसे पसंद कर रहे हैं? ऑनलाइन रोजाना कितना का पेमेंट आता है? आदि तरह-तरह के सवाल पूछ कर डायरी में नोट करते हैं इसी दौरान साइबर अपराधियों की टोली में शामिल एक युवक दुकानदार को विश्वास में लेने के उद्देश्य से वहां के सामानों की तारीफ करने लगता है और फिर एक एक कर सभी खरीदारी शुरू कर देते हैं। साइबर अपराधियों की टोली एक हजार दो हजार की खरीदारी नहीं करती बल्कि 15 से 20 हजार की खरीदारी करती है और पेटीएम पर ऑनलाइन पेमेंट करते हैं दुकानदार को बातों बातों में उलझा कर पेटीएम को फास्ट करने की बातें कहकर दुकानदार से 1 मिनट के लिए मोबाइल ले लेते हैं इसी एक मिनट के दौरान साइबर अपराधी मोबाइल में अपना खेला कर देते हैं और फिर दुकानदार को अपनी मीठी-मीठी बातों में फंसा कर चार पांच हजार अधिक का पेटीएम में पेमेंट कर देते हैं और दुकानदार से उतने पैसे नगद ले लेते हैं दुकानदार को बताते हैं कि जिस होटल में वह लोग रुके हुए हैं वहां नगद देना पड़ता है।और फिर सभी दुकान से निकल जाते हैं।
दुकानदार भी खुश हो जाता है पेटीएम के कर्मचारी उसकी दुकान से हजारों रुपए की खरीदारी कर गए हैं उन्हें यह पता नहीं चल पाता की उनकी दुकान में खरीदारी करने वाले पेटीएम के कर्मचारी नहीं बल्कि साइबर अपराधी है।
साइबर अपराधियों के दुकान से जाने के 10 से 15 मिनट के अंदर ही साइबर अपराधियों के द्वारा पेमेंट पेटीएम पर पेमेंट किए गए रुपए भी गायब हो जाते हैं।
कुछ दुकानदार जो रोजाना अपना पेटीएम में बैलेंस चेक करते हैं उन्हें तो अपने ठगे जाने का पता चल गया गया है लेकिन बहुत से ऐसे दुकानदार है जो महीना महीने पेटीएम में आए हुए पैसे का हिसाब नहीं मिलने उन्हें पता भी नहीं होगा कि ग्राहक बनकर आए साइबर अपराधियों ने उनके अकाउंट से हजारों रुपए उड़ा लिए हैं।
सीसीटीवी में कैद हो गई सभी साइबर अपराधियों की तस्वीर
साइबर अपराधियो की टोली इसी तरह की वारदात को शहर के सुभाष चौक स्थित एक रेडीमेड दुकान में अंजाम दिया है । दुकानदार के द्वारा दो दिनों के बाद जब पेटीएम का हिसाब मिलाया जाने लगा तो पाया कि अकाउंट से करीब ₹15000 गायब है। साइबर अपराधियों के द्वारा दुकान से खरीदारी करने के बाद से पेटीएम से पैसा गायब होने का सिलसिला जारी हो गया समय रहते दुकानदार ने पेटीएम से पेमेंट लेना बंद कर दिया लेकिन तब तक करीब 15 से 20 हजार की चपत दुकानदार को लग गई थी।
270
