जेडीयू सांसद का शर्मनाक बयान : कहा यादव और मुसलमानों का नहीं करेंगे काम क्योंकि…

Live News 24x7
2 Min Read

बिहार के सीतामढ़ी से नव निर्वाचित सांसद देवेश चंद्र ठाकुर का एक विवादित बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि वे पिछले 22 सालों से राजनीति में सक्रिय है इस दौरान उन्होंने यादव और मुसलमानों के लिए सबसे ज्यादा काम किया है लेकिन अब वे यादव और मुसलमान का काम नही करेंगे. कोई अगर इस जाति का है और वह उनके यहां काम करवाने आता है तो आए जरूर चाय नाश्ता करें और वापस जाए मैं उनका काम नहीं करूंगा.

सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने आगे कहा कि जब यादव और मुसलमान वोट डालते समय तीर के निशान में पीएम मोदी का चेहरा देखते हैं, तो मै आपके लिए काम करते हुए लालू और लालटेन का चेहरा क्यों न देखूं. मेरे यादव और मुसलमान भाई जरूर आइए, चाय पीजिए, मिठाई खाइए, लेकिन काम की बात नहीं कीजिए, क्योंकि मैं आपका काम नहीं करूंगा. मैं पहली बार ये कह रहा हूं और अब मैं यही करूंगा. जेडीयू सांसद के बयान के बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया है.

बता दें कि सांसद बनने से पहले देवेश चंद्र ठाकुर बिहार विधान परषिद के सभापति थे. 25 अगस्त 2022 को उन्हें सभापति चुना गया था. 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने सीतामढ़ी से चुनाव लड़ा चुनाव जीतने के बाद अब देवेश चंद्र ठाकुर सभापति पद से इस्तीफा दे चुके हैं. उनके इस्तीफा देने से सभापति की कुर्सी भी खाली हो गई है.

बता दें कि सीतामढ़ी सीट से जेडीयू नेता देवेश चंद्र ठाकुर ने राष्ट्रीय जनता दल के अर्जुन राय को 51356 वोटों से मात दी थी. देवेश चंद्र ठाकुर को 515719 वोट मिले थे तो वहीं अर्जुन राय को 464363 वोट मिले थे.

274
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *