बिहार में गंगा नंदी में डूबने से 4 दोस्तो की हुई मौत, 12 घंटे बाद चारों युवकों के शव बरामद

Live News 24x7
3 Min Read

खबर बिहार के आरा जिले की है जहां आरा में गंगा नदी में डूबे चार युवकों का शव बरामद कर लिया गया है. चारों युवक आपस में दोस्त थे, लगभग 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने चारों शवो को ढूंढ कर बाहर निकाला है. आरा सदर अस्पताल में सभी के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया. इस दौरान नवनिर्वाचित सांसद सुदामा प्रसाद ने भी सदर अस्पताल पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दिया.

आपको बता दे कि गंगा दशहरा के दौरान सभी युवक शिवपुर गंगा घाट पर नहाने गए थे, जहां गंगा के गहरे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई है. कई जगहों पर अफवाह फैलाई गई थी कि ये सभी युवक रिल्स बना रहे थे, जो पूरी तरह गलत है. मृतक के परिजनों ने इस बात से इंकार करते हुए कहा कि कोई रील नहीं बना रहा था, बल्कि सभी स्नान कर रहे थे और गहरे पानी में एक दूसरे को बचाने में डूब गए.

मिली जानकारी के अनुसार गंगा में नहाने गए मृतक में निशु शर्मा अपने परिवार का इकलौता चिराग था. बताया जा रहा है कि वह भोजपुर जिले के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के घेघटा गांव के लालबाबु शर्मा का इकलौता पुत्र है. पिता की निधन के बाद वह अपने ननिहाल में रहता था. वह अपने मां के साथ बचपन से ही अपने मामा के यहां रहता था. पानी में डूबे सोनू यादव अपने 3 भाईयों में सबसे बड़ा था और इंटर का छात्र था, जबकि दीपू यादव अपने 2 भाई व 2 बहन में चौथे नंबर पर था और वह बीए पार्ट वन का छात्र था. पानी में डूबे चौथे युवक बीए पार्ट वन का छात्र था और वह 3 भाईयों व 3 बहनों में तीसरे नंबर पर था.

इस घटना के संबंध में जो बाते सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि चारों युवक नहाने के लिए बनाये गये घाट से लगभग 200 मीटर दूर गंगा नदी में नहा रहे थे. इसी दौरान गहरे पानी में जाने से एक युवक डूबने लगा और उसे बचाने के चक्कर में अन्य 3 युवक भी डूब गये. आरा सदर अस्पताल में पुलिस के द्वारा सभी मृतकों के शव को लाया गया और पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौप दिया गया.

243
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *