- योग से आत्मा और शरीर दोनों सशक्त होते हैं : किरण शर्मा
अशोक वर्मा
मोतिहारी : पतंजलि द्वारा नगर के महावीर मंदिर प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को होने वाले बृहद योग महोत्सव कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी हेतु नगर में आकर्षक शोभा यात्रा निकाली गई।
यात्रा निकलने के अवसर पर संबोधित करते हुए पतंजलि महिला सेल की जिला अध्यक्ष किरण शर्मा ने कहा कि आज मनुष्य का जीवन काफी गतिमान हो गया है, आर्थिक स्थिति भी लोगों की धीरे-धीरे सुदृढ़ होती जा रही है परंतु अपने स्वास्थ्य के प्रति लोग लापरवाह बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि पतंजलि द्वारा योग का अभ्यास करा कर स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागृत किया जाता है । उन्होंने कहा कि आज मनुष्य अस्पताल एवं दवा में स्वास्थ्य को ढूंढ रहा है जो कहीं से भी सही नहीं है,दवा समाधान नहीं है ।हमारे ऋषि मुनि संत महात्मा योग से स्वस्थ शरीर एवं लंबी उम्र प्राप्त किए हैं । नवयुवक पुस्तकालय से शोभायात्रा निकाली गई जो पूरा नगर भ्रमण कर जानपुल होते हुए महावीर मंदिर प्रांगण में जाकर समाप्त हुई ।यात्रा मे काफी संख्या मे महिलाओ की भागीदारी रही।यात्रा का नारा धा -करो योग रहो निरोग,योग को जिसने अपनाया है सुखी जीवन पाया है।
179
