बिहार में दरोगा जी दूसरी महिला के संग मना रहे थे रंगरलिया, तभी पहुंच गई पत्नी और फिर जमकर हुआ हंगामा

Live News 24x7
2 Min Read

खबर बिहार के भागलपुर जिले की है जहां जिले के नाथ नगर थाना में तैनात दरोगा को उनकी शिक्षिका पत्नी ने दूसरी महिला के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद पत्नी ने जमकर हंगामा किया।

आपको बता दे कि दरोगा भागलपुर में किराए के मकान में रहते हैं। जबकि उनकी पत्नी अररिया की रहने वाली है। भागलपुर में जब वो अपने पति से मिलने के लिए आई तो उन्हें अपने पति के अवैध संबंध के बारे में पता चला। जिसके बाद दरोगा की पत्नी ने अपना आपा खो दिया और किराए के मकान के बाहर ही हंगामा करने लगीं।

मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह महिला को थाना ले आई। आपको बता दे कि मामला नाथनगर थाना के पीछे केबी लाल रोड का है। बताया जा रहा है कि तीन-चार साल से दरोगा का किसी महिला से अवैध संबंध चल रहा है।

महिला के हंगामा को देखकर मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। महिला चीख-चीखकर सभी को बता रहीं थी कि मेरे पति ने मुझे धोखा दिया है। वे दूसरी महिला के साथ यहां रहते हैं। पुलिस से गुहार लगाते हुए शिक्षिका ने कहा कि महिला को उसके परिजन को सौंप कर मेरा घर उजड़ने से बचाएं।

शिक्षिका ने बताया कि 2003 में दरोगा धर्मेंद्र सरकारी विद्यालय में शिक्षक थे। इस दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई थी। उसके बाद हमने शादी कर ली और पारिवारिक जीवन खुशी-खुशी चल रहा था। लेकिन, पिछले तीन-चार साल से दरोगा का दूसरी महिला के साथ संबंध बन गया था। जिसके बाद हम दोनों के बीच लड़ाई होती थी। आज तो मैंने इन्हें दूसरी महिला के साथ पकड़ भी लिया। मेरा घर उजड़ने से बचा लीजिए।

304
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *