मझौलिया : सेंट्रो कार पर लदी 60 लीटर अंग्रेजी शराब सहित दो तस्कर गिरफ्तार

Live News 24x7
1 Min Read

मझौलिया।स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक सेंट्रो कार में 60 लीटर अंग्रेजी शराब को लेकर जाते दो शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।जानकारी इंसपेक्टर सह थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र ने दी।उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि रामनगर बनकट से जौकटिया जाने वाली सड़क से यूपी से शराब की बड़ी खेप जा रही है।तत्काल टीम गठित कर उक्त निशानदेही पर सर्च अभियान चलाया गया।तो एक सेंट्रो कार जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर यू पी 53 जेड 3114 गाड़ी की तलासी के दौरान रॉयल स्टेज 750 एमएल का 12 बोतल एवं एटपीएम गोल्ड 180 एमएल का 288 पीस जो मात्रा में 60.84 लीटर अंग्रेजी शराब सहित दो कारोबारी बैरिया थानांतर्गत मच्छरगावा निवासी वर्मा यादव का पुत्र सुभाष यादव एवं पुलियाखाड़ निवासी बेलास यादव का पुत्र विक्की यादव को गिरफ्तार कर शराब एवं कार को जब्त कर लिया गया।एवं दोनों शराब कारोबारी को मेडिकल जांचोपरांत जेल भेज दिया गया है।

204
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *