विधायक शालिनी मिश्रा के नेतृत्व में केसरिया विधान सभा से एनडीए प्रत्याशी राधा मोहन सिंह को मिला है सम्मानजनक वोट : संजय मोदी

Live News 24x7
2 Min Read
मोतिहारी। व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ पूर्वी चंपारण के जिलाध्यक्ष संजय मोदी, व प्रदेश महासचिव सुनील भूषण ठाकुर ने कहा कि हम अपने अपने प्रकोष्ठों की तरफ से एनडीए की तरफ से सर्वसमिति से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पुनः नेता चुने जाने पर बधाई दी है, और पूर्वी चंपारण लोक सभा से एनडीए उम्मीदवार श्री राधा मोहन सिंह को जीत की बधाई एवम शुभकामना देते हैं, एवम चम्पारण के विकास के लिए दुबारा मंत्री बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से आग्रह करते हैं कि राधा मोहन सिंह को अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया जाए। ताकि संपूर्ण भारत सहित खास कर चम्पारण का विकास हो सके, संजय मोदी व सुनील भूषण ठाकुर ने कहा कि पूर्वी चंपारण से एनडीए उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित कराने में जनता दल यू के सभी नेता/ कार्यकर्ता को भी बधाई दिया है। साथ ही सबसे ज्यादा हम लोग केसरिया की माननीय विधायक व पश्चिम चम्पारण लोकसभा चुनाव के प्रभारी मातृ शक्ति शालिनी मिश्रा जी को बधाई देते हैं कि उनके प्रयास से केसरिया विधान सभा से 21000 वोट से जीत दर्ज कराने में अपनी महत्वपूर्ण योगदान दी।बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष मती मंजू देवी, प्रो दिनेश चंद्र प्रसाद, यतीन्द्र कश्यप, विशु राज , रवि सर्राफ, प्रखंड अध्यक्ष मो ईशाक आजाद, भगवान गिरी, मुक्ति नारायण सिंह, मनोज ठाकुर, बृजमोहन गुप्ता, धीरज चंद्रवंशी, अनिल जयसवाल, मो इब्रारुल हक, टुन्ना पाठक आदि नेताओं ने बधाई दी।
235
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *