अक्षय नवमी पर आंवले के वृक्ष के नीचे हुई पूजा-अर्चना, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

Live News 24x7
1 Min Read
  • पिछले दस वर्षों से सुढ़ी टोला देवी मंदिर परिसर में हो रहा है आयोजन, सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद
मानपुर :मानपुर वार्ड संख्या 51 स्थित सुढ़ी टोला देवी मंदिर परिसर में अक्षय नवमी के अवसर पर श्रद्धा और उल्लास के साथ धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान श्रद्धालुओं ने आंवले के वृक्ष के नीचे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की है। इसके बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में गया नगर निगम के मेयर गणेश पासवान एवं नगर आयुक्त डॉ. गगन कुमार भी शामिल हुए हैं। मेयर गणेश पासवान ने कहा कि पार्षद सह सशक्त स्थायी समिति सदस्य एवं भाजपा नेता मनोज कुमार के नेतृत्व में प्रत्येक वर्ष इस तरह का आयोजन किया जाता है। इससे लोगों में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे की भावना मजबूत होती है। वहीं, वार्ड पार्षद सह सशक्त स्थायी समिति सदस्य एवं भाजपा नेता मनोज कुमार ने बताया कि सुढ़ी टोला देवी मंदिर परिसर में पिछले करीब दस वर्षों से अक्षय नवमी के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।  आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रही।
18
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *