नीतीश को विकास ने फिर दिलाई जीत : कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा

Live News 24x7
2 Min Read
गया: बिसार तालाब स्थित जदयू कार्यालय में बिहार में एकबार फिर से नीतीश कुमार में लोगों के आस्था जताने के लिए और बड़ी संख्या में लोकसभा चुनाव में जीत दिलाने के लिए युवा जदयू के जिलाध्यक्ष कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा ने बधाई दी है। इस मौके पर युवा जदयू कार्यालय में पटाखा छोड़कर जीत का जश्न मनाया है। इस मौके पर  सिन्हा ने कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई का वितरण भी किया तथा एक दूसरे को खिलाकर अभिवादन किया है।
 सिन्हा ने कहा कि जदयू की यह जीत नीतीश कुमार के विकास का नतीजा है। नीतीश कुमार बोलते कम हैं लेकिन इनका विकास सर चढ़कर बोलता है आज भी जो जदयू को जीत मिली है इसके लिए मैं पुनः बधाई देता हूँ। जिस बिहार में लोग विकास की राह वर्षों से देख रहे थे उस बिहार को विकास की राह पर दौड़ाने वाले नीतीश कुमार आज भी किसी पर टिक्का टिप्पणी करने से बचते हैं और विकास के काम को करने में विश्वास करते हैं। इतना ही नहीं महिलाओं का विकास तो किया ही हर वर्ग का विकास करने का नतीजा है कि आज यह जीत पुनः दर्ज करा पाए हैं। इस मौके पर दिनेश यादव, शंकर, यश यादव,शिवा पांडे,राजी यादव,रोबिन वर्मा,उत्तम बनर्जी, मुन्ना ठाकुर, सोनू कुमार आदि उपस्थित रहे।
198
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *