गया । एसएसपी आशीष भारती के निर्देश पर बढ़ते हुए गर्मी को देखते हुए गया शहर के सभी महत्वपूर्ण ट्रैफिक चेक पोस्टों पर प्रतिनियुक्ति पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों की सुविधा और स्वास्थ्य के लिए छाता, ओ आर एस और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराई गई है।एसएसपी आशीष भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि बढ़ते हुए गर्मी को देखते हुए गया शहर के सभी महत्वपूर्ण ट्रैफिक चेक पोस्टों पर प्रतिनियुक्ति पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों की सुविधा और स्वास्थ्य को सर्वोपरि मानते हुए उनके कार्यस्थल पर आउटडोर छाता की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही उनके शारीरिक जल-स्तर को बनाए रखने के लिए ओ आर एस और शुद्ध पेयजल की भी विशेष व्यवस्था की गई है। इससे यातायात पुलिस गया को इस चुनौतिपूर्ण मौसम में भी अपनी ड्यूटी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने में सहायता मिलेगी।
204
