बिहार में प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ा, फिर जमकर की पीटाई, युवक अस्पताल में भर्ती

Live News 24x7
2 Min Read

गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर आए प्रेमी की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। जिससे प्रेमी युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। वही आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जख्मी युवक को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां जख्मी युवक की पहचान सिवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के मकुआ गांव निवासी दारोगा कुमार के रूप में की गई। घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है की जख्मी युवक नगर थाना क्षेत्र के गांव में अपने एक रिश्तेदार की बेटी से प्रेम करता था।

वह अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए बुधवार को बाइक पर सवार होकर सिवान से उसके घर पहुंचा था। जहां दोनों आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी बीच प्रेमिका के घर के सदस्यों ने प्रेमी युवक को पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना के बाद पुलिस ने प्रेमिका के परिजनों से पूछताछ करने में जुट गई है।

युवक के परिजनों ने बताया कि युवक को फोन कर कोर्ट मैरेज कराने की बात कहते हुए युवती के परिजन बुलाए थे। वहीं बुलाने के बाद उसकी जमकर पिटाई कर दिया।

नगर थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि युवक व युवती के बीच पूर्व से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवक ने आरोप लगाया है कि युवती के परिजन ने उसकी पिटाई की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

157
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *