बेतिया लोक सभा क्षेत्र मे भाजपा प्रत्याशी डॉ  संजय जायसवाल के समर्थक जन संपर्क  अभियान  पर।

Live News 24x7
2 Min Read
अशोक वर्मा
मोतिहारी : पश्चिम चंपारण से भाजपा के प्रत्याशी डॉक्टर संजय जयसवाल के पक्ष में उनके समर्थक जी जान से जुट गए हैं।वे अलग-अलग क्षेत्र में भ्रमण कर मतदाताओं से संपर्क कर केंद्र की बीजेपी सरकार तथा निवर्तमान सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल के विकास कार्यों की जानकारी दे रहे राष्ट्र सेवा मिशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता लाल बाबू सिंह लगातार जनसंपर्क अभियान में है और वोटरों को मोदी जी के नेतृत्व में देश जिस ऊंचाई को आज छू रहा है उससे  अवगत करा रहे हैं। रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवो के भ्रमण के दौरान उन्होंने बताया कि आज वर्षों से 80 करोड़ जनता को मुफ्त में राशन दिया जा रहा है रसोई गैस की सुविधा उपलब्ध हुई है। पूरे देश के रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है ।उसके साथ-साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो मोदी सरकार ने किया है उसकी जानकारी दी जा रही है। लाल बाबू सिंह लौकरिया, तापसी, परसौना, परशुरामपुर, चिकनी जाटिआही एवं अन्य गांवो का भ्रमण करने के बाद रक्सौल में पत्र प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए  बताया कि डॉक्टर संजय जयसवाल की विजय बिल्कुल एक तरफफा है। एक तरफ से वे निर्विरोध ही जीत रहे हैं। कहने के लिए इंडिया गठबंधन ने प्रत्याशी दिया है लेकिन कहीं कोई लड़ाई है ही नहीं। जनता में गजब का उत्साह  है, खास करके मोदी जी देश के अंदर और देश के बाहर जिस नीति के अनुसार कार्य कर रहे हैं जिसके बदौलत आज  देश जिस गति से विकसित देशो की श्रेणी में जा रहा है, यह हमारे लिए अति सौभाग्य और गर्व  करने की बात  है। 400 वर्ष पुराना राम मंदिर का कायाकल्प कर,नए मंदिर का निर्माण करना यह बहुत ही बडा ऐतिहासिक  कार्य हुआ है। जनता अपने आप को मोदी जी की ऋणी महसूस कर रही है।  एक स्वर से रक्सौल विधानसभा क्षेत्र  की जनता डॉ संजय जायसवाल के पक्ष में है ।
119
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *