फिल्म चम्पारण सत्याग्रह के प्रमोशन के लिए उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, पुडुचेरी एवं तमिलनाडु के पश्चात पश्चिम बंगाल और उड़ीसा पहुंचे डा.राजेश अस्थाना

Live News 24x7
3 Min Read
युवराज मीडिया एण्ड एंटरटेनमेंट की फ़िल्म गंगा माई जइसन भऊजी हमार, जियरा ले गईल चोर एवं कहिया अईबs बबुआ हमार के निर्माण के बाद नवीनतम हिन्दी फिल्म “चम्पारण सत्याग्रह” के प्रमोशन के लिए फ़िल्म के लेखक निर्देशक डा.राजेश अस्थाना उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, पुडुचेरी एवं तमिलनाडु के पश्चात पश्चिम बंगाल और उड़ीसा पहुंचे। डा.अस्थाना ने बताया कि सम्पूर्ण भारत में पीवीआर या मल्टीप्लेक्स में फिल्म का रिलीज किया जाएगा।
पश्चिम बंगाल के कोलकाता और उड़ीसा के भुवनेश्वर में फिल्म वितरकों के बीच ट्रेलर के प्रदर्शन के पश्चात डा.अस्थाना ने बताया कि आज की युवा पीढ़ी चम्पारण सत्याग्रह को न के बराबर जानती है। उन्हें यह मालूम नही है कि उनके पूर्वजों ने कितनी कुर्बानियां दी है। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में पहले असहयोग आंदोलन के रूप “चम्पारण सत्याग्रह’’ का नाम स्वर्णाक्षरों में उल्लेखित है। आज की युवा पीढ़ी को इतिहास से अवगत कराने हेतु युवराज मीडिया एण्ड एंटरटेनमेंट द्वारा  ’’चम्पारण सत्याग्रह’’ नाम से भव्य फीचर फिल्म बनायी गई है, जिसमें भोजपुरी एवं हिन्दी फिल्मों के मशहूर कलाकार अभिनय किए हैं। फ़िल्म की शुरुआत ही दर्शकों को न केवल झकझोर कर रख देगी अपितु पूरी फ़िल्म सम्पूर्ण विश्व में चम्पारण के अतीत के अनछुए पहलुओं से रूबरू कराएगी।
फ़िल्म “चम्पारण सत्याग्रह” में लगभग 168 कलाकारों ने डायलॉग के साथ अभिनय का जलवा बिखेरा है एवं 1000 जूनियर आर्टिस्ट के साथ साथ बैल, घोड़ा और हाथी ने भी अभिनय किया है।
युवराज मीडिया एण्ड इन्टरटेनमेंट द्वारा कॉरपोरेट रूप में बन रही फ़िल्म “चम्पारण सत्याग्रह” सुप्रसिद्ध गाँधीवादी ब्रजकिशोर सिंह लिखित पुस्तक “चम्पारण में बापू” एवं डा. राजेश अस्थाना लिखित पुस्तक “चम्पारण सत्याग्रह गाथा” से संदर्भित है। युवा फ़िल्मकार ई. युवराज द्वारा निर्मित “चम्पारण सत्याग्रह” की परिकल्पना, कथानक, स्क्रिप्ट, संवाद, अभिनय एवं निर्देशन का जिम्मा राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त बिहार के चर्चित फिल्मकार डा. राजेश अस्थाना ने संभाला है।
फ़िल्म की सह निर्मात्री डा. सीमा रानी, अस्मिता राज, अशोक सहनी व सुरभि श्रीवास्तव हैं, तो गीतकार चम्पारण के ही गीतों के राजकुमार की उपाधि से विभूषित पंडित अश्विनी कुमार आँसू एवं डा. राजेश अस्थाना हैं। संगीतकार स्नेहाशीष शिबू देब हैं। फ़िल्म में छायांकन अशोक माही, कास्टिंग डायरेक्टर शहज़ाद खान, बिजनेस हेड आकाश मित्तल, प्रोडक्शन हेड सम्राट, स्थिर छाया रिंकू गिरी का है तो संपादन मुंबई में बिहार के चर्चित फ़िल्म संपादक कृष्ण मुरारी यादव, पोस्ट प्रोडक्शन जी फोकस स्टूडियो मुम्बई, डी आई संपादन राज मिनरुल, वीएफएक्स रितेश, क्रोमा रविन्द्र कुमार, थ्री डी सुरेन्द्र पंडित, मिक्सिंग शाहनवाज़ एवं साउंड डिजाइन राजा यादव के हैं। वही बिजनेस हेड आकाश मित्तल, कला राज कुमार उपाध्याय, सहायक निर्देशक चन्दन झा, कंचन सिंह एवं बबिता श्रीवास्तव, फ़िल्म में स्पॉट गोलू ठाकुर, दिनेश पासवान एवं रंजन कुमार, प्रोडक्शन कंट्रोलर राममणि एवं चंदेश्वर, रूप सज्जा माइकल एवं श्वेता राज का है।
214
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *