अशोक वर्मा
मोतिहारी : मजदूर दिवस के अवसर पर भाकपा माले द्वारा नारायण चौक पर आयोजित कार्यक्रम में मजदूर विरोधी चार श्रम कोड कानून को रद्द करने की मांग की गई । माले के नेताओ ने कहा-कि संघर्षो से हासिल श्रमिकों के मेहनत की समय सीमा की जीत के लिए प्रत्येक वर्ष 1 मई को मजदूर दिवस मनाए जाते हैं!
भारत देश में 8 घंटे का एक दिन का काम माना जाता था!केंद्र की मोदी सरकार ने अब काम का घंटे बढ़ाकर 12 घंटे करके कंपनी मालिको को मनमानी करने का छूट दे दिया है!भाजपा गठबंधन सरकार द्वारा संविधान खत्म करने एवं आगे चुनाव नहीं होंगे की धमकी दी जा रही है जिसे सच्चे देशभक्त बर्दाश्त नहीं करेंगे!
आजादी की लड़ाई और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के संकल्प से हमें संविधान मिला है!इसे बचाने के लिए लोकसभा चुनाव मैदान में भाजपा को हराएंगे, इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी को जिताएंगे!
में, जिला सचिव प्रभुदेव यादव अंचल सचिव रूपलाल ठाकुर, जीतलाल सहनी अध्यक्ष-खेत व ग्रामीण मजदूर सभा पूर्वी चंपारण, रामाधार प्रसाद, राजकुमार शर्मा, विनोद पंडित,अकबर, शेख असाहब, ग्रुप साह शामिल थे!
187