बेतिया से बड़ी खबर आ रही है. जहां सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है. जबकि आधा दर्जन लोग घायल है. जिसमें दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है. बताया जा रहा है कि सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे. तभी मनुआपुल थाना क्षेत्र बाबू टोला के पास बोलेरो और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई. जिससे घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई है।
घटना मनुआपुल थाना क्षेत्र की है. जहां एक शादी समारोह से कुछ लोग बोलेरो में सवार होकर लौट रहे थे. तभी बाबू टोला के समीप तेज रफ्तार में सामने से आ रही ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि इस घटना में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं. घायलों का इलाज बेतिया जीएमसीएच में चल रहा है. जिसमें तीन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. जिन्हें ने पटना रेफर कर दिया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मनुआपुल थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर बेतिया जीएमसीएच भेज दिया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां सभी का इलाज चल रहा है. मृतक की पहचान योगापट्टी थाना क्षेत्र गोला घाट डुमरी निवासी जनार्धन यादव 35 वर्ष, प्रकाश यादव 45 वर्ष, धर्मनाथ यादव18 वर्ष के रूप में हुई हैं।
206
