- राजस्व कर्मचारी अमित कुमार लोहरा से काम कराने के लिए ली थी घुस
- अंचल अधिकारी और राजस्व कर्मचारी की भूमिका भी है संदेह के घेरे में एसीबी कर रही है हर बिंदु पर जांच
रामगढ़ :ऑनलाईन रसीद निर्गत करने के लिए रामगढ़ अंचल कार्यालय के हल्का कर्मचारी से काम कराने के एवज में अंचल कर्मी को 10 हजार रुपये घूस लेते हजारीबाग एसीबी की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अंचल कर्मी अनिल कुमार महली ने एसीबी की टीम को बताया कि रिश्वत राजस्व कर्मचारी अमित कुमार लोहरा से काम कराने के लिए ली थी.
इस बिन्दु पर फिलहाल एसीबी जांच कर रही है. एसीबी के अनुसार हजारीबाग के कोर्रा थाना क्षेत्र स्थित चुरहू निवासी प्रेम शंकर मेहता हजारीबाग एसीबी को लिखित शिकायत की थी कि रामगढ़ अंचल के ग्राम वनखेता में स्थित 10 डी० जमीन खरीदी है जिसका दाखिल खारिज हो गया तथा वर्ष 2016-17 तक का रसीद कटा हुआ है. जमीन को अपने नाम से ऑनलाईन पर चढ़ाने तथा ऑनलाईन रसीद निर्गत करने के लिए अंचल कार्यालय रामगढ़ में आवेदन दिया है. किन्तु कई बार अंचल कार्यालय जाने के बाद भी इनका काम नहीं हुआ है. कार्यालय का स्टाफ अनिल कुमार इस काम के लिए 25 हजार रु रिश्वत की मांग कर रहे हैं. हजारीबाग एसीबी ने आवेदन का सत्यापन पदाधिकारी से
कराया तो आरोपी अनिल कुमार द्वारा 25000 रुपये रिश्वत मांगने का आरोप सत्य पाया गया. सत्यापन में पाया गया कि पीड़ित
प्रेम शंकर मेहता 10,000 रुपया देने को तैयार हुए तो आरोपी 10,000 रुपये देने पर काम करने को तैयार हुआ है तथा बोला है
कि बाकी पैसे काम होने के बाद दे देना. सत्यापन प्रतिवेदन के आधार पर हजारीबाग एसीबी थाना (कांड सं0-06/24) में
प्राथमिकी दर्ज की गयी. बुधवार को एसीबी की टीम ने रामगढ़ अंचल कार्यालय में अनिल कुमार महली को पीड़ित से 10,000
रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा. आरोपी अनिल अंचल कार्यालय में प्रतिनियुक्ति पर तैनात है. आरोपी ने अपने स्वीकारोक्ति ब्यान
में बताया कि रिश्वत राजस्व कर्मचारी अमित कुमार लोहरा से काम कराने के लिए लिया था. पीड़ित की जमीन का कागज काम
कराने के लिए राजस्व कर्मचारी हल्का नं०- ०3 अमित कुमार लोहरा को दिये हैं. इसके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर हल्का
नं-०3 के कार्यालय में तलाशी ली गयी. अमित कुमार लोहरा पीड़ित का कागजात जमीन का डीड, दाखिल खारिज तथा रसीद
की छायाप्रति प्रस्तुत किये जो वहां रखे हुए थे.।
पूरे मामले में अंचल अधिकारी और राजस्व कर्मचारी की भूमिका की भी जांच कर रही है एसीबी
सूत्रों के अनुसार पूरे मामले में अंचल अधिकारी और राजस्व कर्मचारी की भूमिका संदेह के घेरे में है अंचल अधिकारी को आवेदन देने के बाद भी पीड़ित के आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं होना और फिर राजस्व कर्मचारियों के नाम पर 25000 की घुस की मांग करना केवल अंचल कर्मी अकेले नहीं कर सकता। सूत्रों के अनुसार पूरे मामले में रामगढ़ अंचल अधिकारी और राजस्व कर्मचारी की भूमिका की भी एसीबी जांच कर रही है।
228
