अशोक वर्मा
मोतिहारी : इनर व्हील क्लब ऑफ मोतिहारी लेक टाउन की तरफ से शहर स्थित सरस्वती शिशु निकेतन विद्यालय (चांदमारी)में डिजिटल डेवलपमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष कुमारी अमृता, चार्टर प्रेसिडेंट संगीता चित्रांश, सचिव पुतुल सिन्हा,पीपी निशा देवा,एवं एडिटर आबिदा शमीम ने उपस्थित प्राचार्य पूण्य देव यादव एवं कंप्यूटर शिक्षक अरविंद कुमार को सम्मानित कर किया। अध्यक्ष कुमारी अमृता ने सर्वप्रथम अपने क्लब का एवं उपस्थित सदस्यों का परिचय बच्चों को विस्तार पूर्वक कराया एवं डिजिटल डेवलपमेंट बच्चों के लिए महत्वपूर्ण क्यों है? इसके बारे में बच्चों को बताया। कंप्यूटर शिक्षक अरविंद कुमार ने बच्चों को मेल करना सिखाए और कैसे हम डिजिटल माध्यम से अपने पढ़ाई को अच्छे तरीके से कर सकते हैं इस बातों को विस्तार पूर्वक बताया। संस्था की चार्टर प्रेसिडेंट संगीता चित्रांश ने साफ सफाई के बारे में छात्र एवं छात्राओं को बताया एवं बढ़ती गर्मी में खुद को कैसे स्वच्छ एवं स्वस्थ रखे एवं गर्मी के मौसम में पानी एवं पौष्टिक आहार लेना चाहिए इसकी जानकारी दी। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए संस्था की मेंबर कुमारी चंदा ने बच्चियों को मासिक धर्म में किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए एवं सचिव पुतुल सिंह ने छात्राओं को मासिक धर्म के समय पौष्टिक आहार पर ध्यान कैसे रखें इन सभी बातों के बारे में जानकारी दिया। कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब की उपस्थित सभी सदस्याओं ने छात्राओं के बीच सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया। कार्यक्रम में पीपी निशा देव, उषा कमल, सीमा गुप्ता नीलम वर्मा, रिया श्रीवास्तव, अंश मिश्रा आदि उपस्थित थे। सभी कार्यक्रमों की जानकारी क्लब एडिटर आबिदा शमीम ने दिया।
