उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री का मंत्री ने किया स्वागत 

Live News 24x7
1 Min Read
गया।योगी आदित्यनाथ का गया हवाई अड्डे पर हुआ भव्य स्वागत बिहार सरकार के सहकारिता सह पर्यावरण मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने गया के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया है। ज्ञात हो की औरंगाबाद और नवादा के चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी वायु मार्ग से गया के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे, जहां डॉ कुमार ने अभिनंदन करते हुए समस्त बिहारवासियों की तरफ से स्वागत किया है। मुख्यमंत्री योगी ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए डॉक्टर कुमार एवं उपस्थित समस्त लोगों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए हेलीकॉप्टर द्वारा आगे के कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। डॉ कुमार के स्वागत टीम में जिला प्रभारी राजेश कुशवाहा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश चिंटू, कोषाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, संतोष सिंह आदि शामिल रहे। वही योगी जी वापस लौटते वक्त भी गया हवाई अड्डे पहुंचे जहां रौनक सेठ, शंभू नाथ केसरी  आदि कार्यकर्ताओं ने विदाई दिया।
215
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *