- संविधान दिवस के उपलक्ष्य में सीयूएसबी में प्रस्तावना का सामूहिक पाठ
टेकारी।भारतीय संविधान का मूलाधार सनातन भारत की संस्कृति, संस्कार एवं प्राचीन भारतीय लोकतांत्रिक मूल्य हैं।हमारे परिवार लोकतंत्र की पाठशाला एवं प्रशिक्षण केंद्र हैं | भारतीय मूल्यों एवं संस्कृति अमर हैं, जब तक भारतीय संस्कृति एवं संस्कार ज़िंदा रहेंगे, भारत के संविधान को कोई निर्मूल नहीं कर सकता है।उक्त वक्तव्य दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने विश्वविद्यालय में संविधान दिवस (26 नवंबर 2026) के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष प्रस्तावना पाठ कार्यक्रम में कही है उन्होंने कहा कि न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे संवैधानिक मूल्य विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं। कुलपति ने कहा कि संविधान दिवस इन मूल्यों की प्रासंगिकता को और अधिक मजबूत करता है और युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करता है। संविधान दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर कुलपति प्रो. के. एन. सिंह के नेतृत्व में ‘स्कूल ऑफ लॉ एंड गवर्नेंस (एसएलजी) के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कुलसचिव प्रो. नरेंद्र कुमार राणा के साथ विभिन्न विभागों के अध्यक्षों, प्राध्यापकों, कर्मयोगियों, शोधार्थियों एवं छात्रों ने उत्साहपूर्वक सच्ची निष्ठा से भारतीय संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका) को पढ़ा है।कुलपति प्रो. सिंह ने कहा कि वर्ष 2015 में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 26 नवंबर को प्रतिवर्ष संविधान दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी जो हमें संविधान निर्माताओं के अटूट एवं अथक प्रयास की याद दिलाता है।उन्होंने कहा कि यह दिन भारत के इतिहास में स्वर्णिम अवसर की तरह है और हमें अपने संविधान पर गर्व है। जन संपर्क पदाधिकारी मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि प्रस्तावना पाठ समारोह को एसएलजी के डीन एवं अध्यक्ष प्रो अशोक कुमार के नेतृत्व में विभाग के प्राध्यापकों एवं छात्रों के सहयोग से आयोजित किया गया है ।इस समारोह का विशेष आकर्षण केन्द्रीय विद्यालय के बच्चों की सहभागिता रही जिसने छोटी उम्र के बच्चों से युवा एवं हर वर्ग के नागरिकों की सामूहिकता का प्रदर्शन किया है।
19