गया। संविधान दिवस के अवसर पर शहीद आरक्षी मध्य विद्यालय में गया कॉलेज, गया के शिक्षा शास्त्र विभाग की ओर से एक विशेष जागरूकता एवं प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सतीश सिंह चंद्र के दिशा-निर्देशन में किया गया है।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. धनंजय धीरज ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों तथा संवैधानिक मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला है। उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान के महत्व को समझने तथा एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया है।
इस कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. मोहम्मद सदरे आलम ने भी संविधान दिवस के महत्व पर अपने विचार रखते हुए विद्यार्थियों को समानता, स्वतंत्रता, न्याय एवं बंधुत्व जैसे संवैधानिक आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए।
विद्यालय की प्राचार्या पुष्पा शर्मा ने अपने संबोधन में संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को शिक्षा, अनुशासन, सामाजिक सद्भाव एवं राष्ट्रीय एकता के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी है।
इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित कर प्रोत्साहित किया गया है। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक, गया कॉलेज के इंटर्नशिप कार्यक्रम में शामिल प्रशिक्षु विद्यार्थी एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे हैं।
कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में संवैधानिक जागरूकता, नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का प्रयास किया गया है। इस कार्यक्रम उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ है।
20