लंबी छुट्टियों के बाद गया कॉलेज के शिक्षा शास्त्र विभाग में लौटी विद्यार्थियों की रौनक

Live News 24x7
2 Min Read
गया जी। लंबी छुट्टियों के बाद गया कॉलेज, गया के शिक्षा शास्त्र विभाग में मंगलवार को छात्र-छात्राओं की वापसी से एक बार फिर रौनक लौट आई। कॉलेज परिसर विद्यार्थियों की चहल-पहल, हँसी-खुशी, आपसी संवाद और उत्साह से गुलजार नजर आया है। लंबे समय बाद अपने सहपाठियों और शिक्षकों से मिलकर विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी और उमंग साफ झलक रही थी।
इस विभाग में विद्यार्थियों की उपस्थिति से शैक्षणिक वातावरण एक बार फिर जीवंत हो उठा है। कक्षाओं, परिसर और विभागीय गतिविधियों में नई ऊर्जा देखने को मिली। छुट्टियों के बाद विद्यार्थियों में पढ़ाई, आगामी गतिविधियों और अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को लेकर उत्साह दिखाई दिया है।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. धनंजय धीरज ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए नियमित अध्ययन, अनुशासन, समय की महत्ता एवं शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि छुट्टियों के बाद विद्यार्थियों का उत्साह और ऊर्जा विभाग के सकारात्मक एवं जीवंत वातावरण को और मजबूत बनाती है।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सतीश सिंह चंद्र के दिशा-निर्देशन में शिक्षा शास्त्र विभाग विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा विभिन्न अकादमिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के संचालन के लिए प्रतिबद्ध है।
लंबी छुट्टियों के बाद विद्यार्थियों की वापसी ने विभाग में नई ऊर्जा, नई उम्मीद और नए उत्साह का संचार किया। विद्यार्थियों की मुस्कान और उनकी उपस्थिति से ऐसा प्रतीत हुआ मानो शिक्षा शास्त्र विभाग में फिर से खुशियों का नया अध्याय शुरू हो गया हो।
13
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *