नवी मुंबई : आगामी 20 दिसंबर 2026 को नवी मुंबई के खारघर में आयोजित होने वाले ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) के विराट कायस्थ सम्मेलन की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बेलापुर में विभिन्न कायस्थ संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
इस अवसर पर जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि 20 दिसंबर 2026 का विराट कायस्थ सम्मेलन समाज की एकजुटता, संगठनात्मक मजबूती और सामूहिक शक्ति के प्रदर्शन का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज की अपनी गौरवशाली परंपरा, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विशिष्ट पहचान रही है। समय की आवश्यकता है कि समाज के सभी संगठन और प्रतिनिधि आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर एक साझा मंच पर आएं। यह सम्मेलन समाज की प्रतिभा, एकता और सामूहिक संकल्प को नई दिशा देने का माध्यम बनेगा। उन्होंने विभिन्न कायस्थ संगठनों और प्रतिनिधियों से आयोजन की सफलता के लिए सक्रिय भागीदारी की अपील की।
जीकेसी की प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन ने कहा कि आगामी विराट कायस्थ सम्मेलन समाज की प्रतिभा, एकता और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने का सशक्त मंच बनेगा। उन्होंने सभी संगठनों से आपसी समन्वय के साथ सम्मेलन की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
जीकेसी के राष्ट्रीय महासचिव नवीन कुमार ने कहा कि 20 दिसंबर 2026 का सम्मेलन संगठन के विस्तार और कायस्थ समाज को एक मजबूत मंच पर लाने की दिशा में महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा। उन्होंने अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक संपर्क अभियान चलाने पर जोर दिया।
जीकेसी की ग्लोबल सीएफओ निष्का रंजन ने कहा कि विराट कायस्थ सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों की सामूहिक भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि बेहतर समन्वय, सुनियोजित तैयारी और समाज के हर वर्ग को जोड़कर इस आयोजन को यादगार बनाया जा सकता है। उन्होंने सभी से सम्मेलन की तैयारियों में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।
इस अवसर पर सुनील सिन्हा,राजेश श्रीवास्तव,कैप्टन अमिताभ श्रीवास्तव, विशाल आनंद, बिहार फाउंडेशन, मुंबई चैप्टर के सचिव नवनीत जायपुरियार, बेलापुर विधानसभा क्षेत्र के समन्वयक प्रहलाद महाशेठ, पनवेल विधानसभा क्षेत्र के समन्वयक मुरारी ठाकुर, ऐरोली विधानसभा क्षेत्र के समन्वयक विकास सिंह राजपूत तथा उरण विधानसभा क्षेत्र के समन्वयक राजेश श्रीवास्तव ने भी अपने विचार रखे।
बैठक में सम्मेलन की तैयारियों, विभिन्न कायस्थ संगठनों के बीच समन्वय, अधिकाधिक लोगों की भागीदारी तथा समाज की सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा हुई। उपस्थित प्रतिनिधियों ने 20 दिसंबर 2026 के विराट कायस्थ सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया।
8