रामगढ़ में दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, व्यवसायिक संघ अध्यक्ष के पुत्र गंभीर, वाराणसी रेफर

Live News 24x7
2 Min Read
oplus_0
कैमूर (रामगढ़)। रामगढ़-मोहनिया मुख्य पथ पर शनिवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। दैतरा वीर बाबा के समीप एनएच-319ए पर दो बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान रामगढ़ नगर के वार्ड नंबर-2 निवासी एवं व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष गोवर्धन जायसवाल के पुत्र मुन्ना प्रसाद जायसवाल के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुन्ना प्रसाद जायसवाल किसी निजी कार्य से अपनी बाइक से मोहनिया गए हुए थे। वहां से काम पूरा करने के बाद वह वापस अपने घर रामगढ़ लौट रहे थे। इसी दौरान रामगढ़-मोहनिया पथ पर तरह वीर बाबा के समीप एनएच-319ए पर रामगढ़ बाजार की तरफ से तेज गति से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मुन्ना प्रसाद जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। लोगों की मदद से घायल को आनन-फानन में रामगढ़ रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी स्थित उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया।
हादसे की खबर मिलते ही परिजनों और परिचितों में चिंता का माहौल व्याप्त हो गया। वहीं, व्यवसायिक संघ अध्यक्ष के पुत्र के घायल होने की सूचना से स्थानीय लोगों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के बीच यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की जरूरत को उजागर करता है।
33
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *