गोवर्धन पूजा पर भव्य कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल हुए आइजी विकास वैभव, युवाओं को दिया विकसित बिहार का संदेश!

Live News 24x7
1 Min Read
गया जिले के परैया प्रखंड अंतर्गत मंगरावां में गोवर्धन पूजा के अवसर पर भव्य कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
इसमें मगध क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक एवं लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान के संरक्षक विकास वैभव शामिल हुए हैं।
इस दौरान उन्होंने मगध की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारंपरिक विरासत और प्राचीन मल्लयुद्ध परंपरा के महत्व को बताया है।
इसके साथ ही उन्होंने युवाओं को सकारात्मक सोच, शिक्षा, समता और उद्यमिता के माध्यम से बिहार के नवनिर्माण में योगदान देने का संदेश दिया है।
उन्होंने कहा कि मगध की धरती में आज भी विकास और गौरव की असीमित संभावनाएं हैं। जरूरत है सामूहिक प्रयास और सकारात्मक सोच की।
विकास वैभव का यह संदेश युवाओं में नई ऊर्जा और विकसित बिहार के निर्माण का संकल्प जगाने वाला रहा।
24
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *