मझौलिया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बखरिया-करमवा मुख्य मार्ग पर सड़क पर लाल सरैया दलित बस्ती के समीप एक बोलेरो वाहन से 67 किलो 930 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से बोलेरो चालक सह कथित कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। बरामद गांजा चार पैकेट में रखा हुआ था।
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिलने के बाद बखरिया-करमवा मार्ग पर निगरानी बढ़ा दी गई थी। इसी दौरान संदिग्ध बोलेरो वाहन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने बोलेरो को भी जब्त कर लिया है। बरामद वाहन का पंजीकरण नंबर BR-3PA-2412 बताया गया है। यह जानकारी इंस्पेक्टर सह थानाअध्यक्ष अमर कुमार ने बताया है कि
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान शिकारपुर थाना क्षेत्र के पंचमेवा निवासी मोहम्मद करीमुल्ला, पिता नबी हसन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी का मेडिकल जांच कराया गया। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया हैं
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बरामद गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस संभावित खरीदारों और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी छानबीन कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है
12