मोतिहारी : प्रेम-प्रसंग में युवक-युवती ने फंदे से लटककर दी जान

Live News 24x7
2 Min Read

मोतिहारी। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के सोनबरसा स्थित गिरि टोला सरेह के एक आम के बगीचे में शुक्रवार सुबह युवक और युवती के शव पेड़ से लटके मिले। दोनों की पहचान पकड़िया गांव निवासी भोला बैठा है। और सफीना खातून के रूप में हुई है। दोनों शादीशुदा बताए जा रहे हैं।

ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह खेत की ओर जाने के दौरान आम के पेड़ से दोनों के शव लटके देखे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर हरसिद्धि थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को नीचे उतारकर जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच पूर्व से प्रेम-प्रसंग होने की बात सामने आई है। बताया गया कि सफीना गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे से लापता थी। उसका मोबाइल फोन घर पर ही मिला। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों के बीच कुछ समय से नजदीकी संबंध थे।

डीएसपी कुमारी प्रियंका ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम को बुलाया गया है। घटनास्थल को सुरक्षित रखते हुए वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है।

थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

34
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *