बेतिया: मझौलिया प्रखंड के बखरिया चौक पर यात्री शेड जर्जर, राहगीरों को हो रही भारी परेशानी

Live News 24x7
2 Min Read

मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के बखरिया चौक स्थित यात्री शेड पिछले कई दिनों से जर्जर अवस्था में पड़ा हुआ है। शेड के अंदर और आसपास गंदगी का अंबार लगा है, फर्श टूट चुका है और दीवारों का प्लास्टर झड़ रहा है। छत और खंभों में दरारें साफ दिखाई देती हैं, जिससे कभी भी हादसा होने की आशंका बनी रहती है। यात्रियों के बैठने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है, परिणामस्वरूप लोग धूप और बारिश में सड़क किनारे खड़े रहने को मजबूर हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह शेड वर्षों पहले यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया गया था, लेकिन रख-रखाव के अभाव में इसकी स्थिति बदतर हो गई है। बारिश के दिनों में यहां रुकना तो दूर, अंदर खड़ा होना भी मुश्किल हो जाता है। गंदगी और मलबे के कारण बदबू फैलती रहती है, जिससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को खास परेशानी होती है।
ग्रामीणों सजय कुमार सुबोध यादव टुन्ना यादव ने आरोप लगाया कि न तो किसी पदाधिकारी ने इस ओर ध्यान दिया है और न ही जनप्रतिनिधियों ने पहल की है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि यात्री शेड की शीघ्र सफाई, मरम्मत और रंग-रोगन कराया जाए, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके।

36
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *