मोतिहारी : रामगढ़वा में 12 वर्षीय बालक लापता, पुलिस ने मांगी लोगों से मदद

Live News 24x7
1 Min Read

रामगढ़वा। थाना क्षेत्र के काली मंदिर चौक (कबाड़ चौक) से 29 अगस्त की शाम करीब 3:30 बजे 12 वर्षीय सूरज कुमार लापता हो गया। वह झुनझुन पासवान का पुत्र और रामगढ़वा बाजार का निवासी है।

पुलिस के अनुसार लापता बालक का रंग गोरा है। वह काले रंग की हाफ टी-शर्ट और हाफ पैंट पहने हुए था। उसकी लंबाई करीब पांच फीट है।

बालक के लापता होने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। रामगढ़वा पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि सूरज के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस को सूचना दें।

संपर्क नंबर: पुलिस अधीक्षक, मोतिहारी- 9031827100, रामगढ़वा थाना- 9031827089, 8969346192

53
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *