अशोक वर्मा
मोतिहारी : स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक 20 सितम्बर को दिल्ली के असम हाउस में होगी राष्ट्रीय महासचिव श्री जितेंद्र रघुवंशी ने बताया कि
स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक 20 सितम्बर 2026 रविवार को असम हाउस नई दिल्ली में आयोजित की जा रही है। इस बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, कार्यकारिणी के विस्तार, दिल्ली में केन्द्रीय कार्यालय का चयन, मातृशक्ति मंच तथा युवा मंच के कार्य की समीक्षा, केन्द्र तथा राज्य सरकारों के लिए अधिकार पत्र का निर्धारण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार विमर्श करके भविष्य की कार्यविधि का निर्धारण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पूरे देश से कार्यकारिणी के सभी भाई बहनों की भागीदारी होगी. उन्होंने देश भर के राजस्थानी सदस्यों के लिए गाइडलाइन दिया कि सभी सदस्य निम्न जानकारी अपने साथ लेकर आएं ताकि अपने प्रदेश में संगठन के विस्तार की हो रही जानकारी से सभी को अवगत करा सकें। समस्त जानकारी हिन्दी या अंग्रेजी भाषा में लिखित रूप से भी अपने साथ लेकर आएं।
1- प्रदेश में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों के नाम, उनके मोबाइल नंबर।
2- प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों के नाम, उनके मोबाइल नंबर।
3- जिन राज्यों में मातृशक्ति मंच तथा युवा मंच के प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति हो गई है, उन प्रान्तों में अभी तक जिन जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है उनके नाम तथा मोबाइल नंबर।
4- प्रान्त में जिन जिलों और स्थानों पर हर महीने प्रथम रविवार दस बजे दस मिनट स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों शहीदों के नाम अभियान के अन्तर्गत कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, उन स्थानों के जिला सहित नाम, कार्यक्रम आयोजकों के नाम तथा मोबाइल नंबर।
5- प्रान्त में सरकार द्वारा स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को दी जा रही सुविधाएं, उनके शासनादेश की कापी।
6- प्रान्त में जीवित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, वीरांगनाओं की संख्या, नाम तथा मोबाइल नंबर।
7- स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को संगठित करने के लिए आगामी रूपरेखा।
20