- रुद्राभिषेक से मनोकामना पूर्ण होने की मान्यता, दूर-दराज से दर्शन-पूजन को पहुंचते हैं श्रद्धालु
मानपुर ।प्रखंड क्षेत्र के कुकरा स्थित प्राचीन बुढ़वा महादेव मंदिर में सावन के अंतिम यानी चौथे सोमवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में भक्तों ने मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक व पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। मंदिर के पुजारी खड़ोवें बाबा ने बताया कि वह करीब 42 वर्षों से बुढ़वा महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर में श्रद्धापूर्वक रुद्राभिषेक करने से भक्तों की मनोकामना पूर्ण होने की मान्यता है। इसी आस्था के कारण गया जिले के अलावा बिहार के विभिन्न क्षेत्रों और दूसरे राज्यों से भी श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए यहां पहुंचते हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. अरुण कुमार एवं सुजीत कुमार कुशवाहा ने बताया कि बुढ़वा महादेव मंदिर काफी प्राचीन है और इसे त्रेता युग से जुड़ा शिव मंदिर माना जाता है। उन्होंने कहा कि यहां सच्ची श्रद्धा से पूजा-अर्चना करने वाले भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है।
सोमवार को मंदिर में उमेश महतो, डॉ. रामदेव प्रसाद, साधु यादव, रामजी साव, बिट्टू (हलुवाई) गुप्ता, जितेंद्र कुमार पांडेय, मनोहर पांडेय, अंकज कुमार, सुलेन्द्र प्रजापत, वीरेंद्र मालाकार, प्रेम यादव समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
20