ग्रामीण रक्षा दल के प्रशिक्षण में शामिल हों विद्यार्थी : गणेश मिश्रा

Live News 24x7
2 Min Read
  • 25 अगस्त से शुरू होगा एक माह का प्रशिक्षण, सुबह छह से आठ बजे तक दी जाएगी शारीरिक व फिटनेस की ट्रेनिंग
गया जिला के वजीरगंज प्रखंड अंतर्गत सहिया पंचायत के एरु हाई स्कूल मैदान में रविवार को बिहार राज्य दलपति एवं ग्राम रक्षा दल महासंघ के बैनर तले प्रशिक्षण सह एकदिवसीय बैठक समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण रक्षा दल वजीरगंज प्रखंड अध्यक्ष विनोद सिंह ने की। इसमें सैकड़ों युवक-युवतियों ने भाग लिया है।
इस कार्यक्रम में राज्य महामंत्री रवि रंजन कुमार, मगध महामंत्री अशोक कुमार मंडल, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, जिला सचिव दिनेश सिंह, मगध सुपरवाइजर गुड़िया कुमारी, प्रदेश अध्यक्ष मनोज ठाकुर, बिहार उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, मगध पर्वेक्षक अमरनाथ पासवान सहित कई लोग मंचासीन रहे हैं। प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थियों को ग्रामीण रक्षा दल से जुड़ना चाहिए, ताकि वे अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा सकें और रोजगार के अवसर प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ सकें। उन्होंने युवाओं से प्रशिक्षण में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। वजीरगंज प्रखंड अध्यक्ष विनोद सिंह ने कहा कि उनके नेतृत्व में युवाओं को एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण 25 अगस्त से शुरू होगा। इसमें शारीरिक दक्षता एवं फिटनेस पर विशेष जोर दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्रतिदिन सुबह छह बजे से आठ बजे तक प्रशिक्षक द्वारा दिया जाएगा। उन्होंने युवक-युवतियों से प्रशिक्षण में शामिल होकर ग्रामीण रक्षा दल से जुड़ने और रोजगार की दिशा में प्रयास करने की अपील की है।
29
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *