गयाजी। धर्मसभा भवन में वैश्य-चौरसिया समाज की ओर से नागपंचमी महोत्सव सह सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का संकल्प लिया है।
इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि रमेश लख्खू लाल चौरसिया, डॉ. विक्रम चौरसिया, समाज के अध्यक्ष अनुज चौरसिया, युवा अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार चौरसिया, सुनील कुमार चौरसिया एवं सरिता चौरसिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया है। अतिथियों का स्वागत समाज के सदस्यों ने किया है।
इस महोत्सव के दौरान नागपंचमी की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज के लोगों को एकजुट होने और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने का अवसर मिलता है। और एक दुसरे से जान पहचान बढाना और समाज में एकता का परिचय देखने को मिला है।कयी समाज के बच्चे,बच्चीयो के द्वारा स्वागत गित और गणेश शंकर स्तोत्र का डांस भी करके आए हुए लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। चौरसिया समाज का गया शहर में आबादी काफी है लेकिन एक भी धर्मशाला नही है जिसपर व्यक्ततायो ने एक दुसरे में संगठित होकर इस पहल पर प्रयास करने की बात कही है। चौरसिया समाज के लोगों को काफी सहयोग मिल रहा है।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से गया जिला अध्यक्ष अनुज कुमार चौरसिया, युवा जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार चौरसिया, महिला अध्यक्ष रिकी चौरसिया समाज के काफी लोग महिला पुरुष शामिल थे।
21