अशोक वर्मा
सुगौली : भारत सरकार एवं ब्रह्माकुमारी संस्था के संयुक्त तत्ववाधान में देश भर में चलाए जा रहे नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महा अभियान अंतर्गत सुगौली के विभिन्न स्कूलों में स्थानीय ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर नशा से होने वाले हानी पर प्रकाश डाला गया. सभी स्कूलों में छात्र-छात्राओं को नशा के प्रति सजग भी किया गया तथा घर परिवार में भी लोगों को नशा मुक्त करने की जिम्मेदारी दी गई. सभी छात्र-छात्राओं से किसी भी प्रकार के नशा न लेने की प्रतिज्ञा करायी गई . ब्रह्माकुमारी की वरिष्ठ राजयोगिनी बीके मीना दीदी ने नशा से होने वाले शारीरिक, पारिवारिक एवं राष्ट्रीय क्षति पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि परमात्मा ने हमें सुंदर शरीर दिया है, अच्छे कर्म के लिए कर्मइंद्रियां दी है, प्रकृति ने हमें भोजन के लिए कितने फल मूल और अनाज दिए हैं जो हमारे शरीर के लिए लाभदायक है, उन अनाजों में रोग प्रतिरोधक क्षमता है, लेकिन आज मनुष्य अज्ञानता बस नशा के चक्कर में अपने परिवार एवं बाल बच्चों का जीवन बर्बाद कर दे रहा है. उन्होंने सभी को बताया कि अगर आप सहज राजयोग का अभ्यास करेंगे तो बुराइयों से बच जाएंगे.नशा क़ो उन्होंने सबसे बड़ी बुराई कहा . कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर, नन्द उच्च विद्यालय, दीनदयाल बालिका विद्या उच्च विद्यालय, राजकीय मध्य विद्यालय में किया गया. बीके करुणा बहन ने सभी छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति का संकल्प कराया साथ-साथ उन्होंने कमेंट्री के माध्यम से राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास भी कराया.उक्त मौके पर स्थानीय सेवा केंद्र की बी के मीणा खंडेलवाल,सेवा केंद्र प्रभारी रामाधार भाई, शम्भू भाई, बीके शिव नारायण भाई,बीके कृष्णा बहन, बीके राम एकबाल भाई, शम्भू लाल भाई एवं सेवा केंद्र के रेगुलर भाई बहन शामिल थे.
13