बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है. 17 अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. पांच जिलों में नए डीएम की भी तैनाती की गई है. इस फेरबदल में एक तरफ जहां सचिव स्तर के कई अधिकारियों के विभाग बदले गए हैं वहीं पटना कमिश्नर का पद भी बदला गया है. गृह और वित्त जैसे अहम विभागों में नए अपर मुख्य सचिव और प्रधान सचिव तैनात किए गए हैं. अधिकारों के तबादले का ये आदेश बिहार के राज्यपाल के निर्देश पर अवर सचिव के हस्ताक्षर से जारी हुआ. सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार देर रात आईएएस अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की.
इसमें 1995 बैच के आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी, जो मंत्रिमंडल सचिवालय के अपर मुख्य सचिव के पद पर तैनात हैं उन्हें बिपार्ड, पटना का आतिरिक्त प्रभार मिला. 1996 बैच के आईएएस अधिकारी एच आर श्रीनिवास को ग्रामीण विकास विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है. इनके पास सामान्य प्रशासन विभाग के जांच आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा.
विनय कुमार प्रधान सचिव वित्त विभाग बनाए गए राजेश कुमार पटना के आयुक्त बने , मयंक बडवड़े प्रधान सचिव निगरानी विभाग बनाए गए. मुख्य मंत्री के सचिव संजय सिंह उत्पाद मद्ध निषेध एव निबंधन के सचिव बनाए गए हैं. राजेश और मयंक दोनों 2001 बैच के आईएएस अधिकारी हैं.
इन पांच जिलों में नए डीएम की तैनाती
जिन पांच जिलों में नए डीएम की तैनाती की गई है उनमें भोजपुर, सीतामढ़ी, सिवान, बेगूसराय और कैमूर जिला है. भोजपुर जिले का डीएम निदेशक खान मनेश कुमार मीणा को बनाया गया है. सिवान का डीएम नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर सचिव विजय प्रकाश मीणा को बनाया गया है. बेगूसराय का डीएम रिची पांडेय को बनाया गया है. इससे पहले रिची पांडेय सीतामढ़ी के डीएम थे.अब रिची पांडेय की जगह तनय सुल्तनिया को सीतामढ़ी का नया डीएम बनाया गया है.
87