गलत आरोप लगाकर मेरे लाइफ को बदनाम करने की साजीश, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग- इकबाल हुसैन
गया। रामपुर थाना क्षेत्र में बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी की पार्टनरशिप को लेकर 65 लाख रुपये निवेश और 2.82 करोड़ रुपये के भुगतान के दावे का विवाद सामने आया है। कंपनी की महिला डायरेक्टर नगमा ने अपने बिजनेस पार्टनर और मौर्या हाइट्स के डायरेक्टर इकबाल हुसैन पर रकम लौटाने से मुकरने, कंपनी में हिस्सेदारी से इनकार और धमकी देने का आरोप लगाते हुए 11 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नगमा के अनुसार, वर्ष 2014 में दोनों की पार्टनरशिप शुरू हुई थी और कंपनी में उनकी 33.33 प्रतिशत हिस्सेदारी है। उनका दावा है कि उन्होंने रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों से रकम जुटाकर करीब 65 लाख रुपये कारोबार में लगाए थे। उन्होंने 2020 के एग्रीमेंट, MOU, कंपनी दस्तावेज, वाट्सऐप चैट और वॉइस मैसेज को साक्ष्य बताया है। आरोप है कि 2022 के वॉइस मैसेज में 2.82 करोड़ रुपये के भुगतान की बात कही गई थी।
मौर्या हाइट्स के डायरेक्टर ने महिला द्वारा मुझे बदनाम करने की साजीश,फॉरेंसिक जांच की मांग
वहीं, इकबाल हुसैन ने सभी आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि महिला ने कंपनी में कोई बड़ी रकम नहीं लगाई, बल्कि उन्होंने और उनके परिवार ने उनसे कई बार कर्ज लिया है। उन्होंने हस्ताक्षरित दस्तावेज और गवाह होने का दावा करते हुए फॉरेंसिक जांच की मांग की है। 10 अगस्त की घटना के आरोपों को भी उन्होंने नकारते हुए कार्यालय की सी सी टी वी फुटेज सुरक्षित होने की बात कही है। आगे कहा कि यह कंपनी के डायरेक्टर से पहले ही हट चुकी है।हमे बदनाम करने की पुरी तरह साजिश रची जा रही है। यह ग्राहक बनकर मेरे साथ ब्लेकमैल किया है। इनका मौर्या हाइट्स से कोई डायरेक्टर नही है।
इसपर पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आरोपों की सच्चाई स्पष्ट होगी।
42