मोतिहारी। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत टीबी मरीजों के बीच जिला यक्षमा केंद्र में लायंस क्लब ऑफ मोतिहारी कपल द्वारा मोतिहारी शहर के 32 टीबी मरीजों के बीच तीन माह के लिए पोषण किट का वितरण किया गया।इस सम्बन्ध में जिले के सिविल सर्जन डॉ दिलीप कुमार ने बताया की उपाध्यक्ष लायन डॉ. सर्वेश राज चौधरी की उपस्थिति में टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया गया ताकि टीबी मरीज पोषण पोटली के साथ दवाओं का उपयोग कर शीघ्र स्वास्थ्य हो।
वहीं मौके पर जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ संजीव ने बताया की टीबी के मरीज प्रायः कमजोर वर्ग या मजदूरी करने वाले लोग होते है जो शारीरिक रूप से कमजोर होते है,, ऐसे में ऐसे रोगियों को समाज के लोगों को आगे आना चाहिए, टीबी मरीजों के सहयोग के लिए निक्षय मित्र बनकर उन्हें सहयोग देना आवश्यक होता है।वहीं मौके पर उपस्थित डॉ सुनील कुमार ने कहा की किसी भी व्यक्ति को टीबी का संक्रमण हो सकता है, अगर- दो सप्ताह से ज्यादा समय से खांसी, बुखार हो तो जिला टीबी अस्पताल या सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क जाँच कराए। दवाई सरकार के द्वारा फ्री में उपलब्ध है।
साथ ही दवा चलने तक सरकारी सहायता भी उपलब्ध है। पूर्व में जिलाधिकारी, सिविल सर्जन व स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी व कर्मी भी निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को गोद ले चुके है।
मौके पर क्लब के उपाध्यक्ष लायन नवीन निशांत, मधुसूदन जालान, प्रशांत जायसवाल एवं लायन विनय कुमार, प्रीति गुप्ता, रेणु जालान, रंजिता गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, अनुष्का, डॉ. राजेश श्रीवास्तव, डॉ. अशोक कुमार, प्रमोद लोहिया, विनय कुमार, स्नेहा सिकरिया, लायन मनीष शाह, गौरी जायसवाल अभिषेक लोहिया का सराहनीय योगदान रहा।
19