बिहार में मामा बना हैवान, अपनी ही भांजी को बनाया हवस का शिकार

Live News 24x7
3 Min Read

बिहार से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक एैसी खबर सामने आई है जिसे सुन कर हर कोई हैरान है। आपको बता दे कि यह मामला बिहार के वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के एक गाँव का है। यहाँ एक मामा ने अपनी ही नाबालिग भांजी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि बच्ची की माँ का देहांत उसके जन्म के 20 दिन बाद ही हो गया था, जिसके बाद उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली। तब से बच्ची अपने नानी के घर रहकर ही पढ़ाई और परवरिश कर रही थी, लेकिन जिसे वह अपना रक्षक समझती थी, वही उसका भक्षक बन गया।

मंगलवार को जब बच्ची स्कूल में थी, तभी आरोपी मामा वहां पहुंचा और उसे आइसक्रीम दिलाने के बहाने साथ चलने को कहा। हालांकि, बच्ची ने उस वक्त साथ जाने से मना कर दिया। जैसे ही स्कूल की छुट्टी हुई और बच्ची घर पहुंची, आरोपी ने उसे पानी लेकर घर के पीछे आने को कहा। जब बच्ची वहां पहुंची, तो आरोपी ने उसका मुंह दबाकर उसके साथ हैवानियत की।

इस घिनौनी करतूत के बाद जब बच्ची लहूलुहान हालत में रोते हुए अपने परिजनों के पास पहुंची, तो हकीकत जानकर सबके होश उड़ गए। परिजनों ने बिना देरी किए स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सराय थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मामा को दबोच लिया। गाँव में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

सदर-1 डीएसपी सुबोध कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने पीड़िता को तत्काल कब्जे में लेकर इलाज और मेडिकल जांच के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा है। साथ ही, आरोपी का भी मेडिकल टेस्ट कराया गया है। पुलिस ने परिजनों के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस घटना ने समाज में बच्चों की सुरक्षा पर एक बार फिर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। 13 साल से नानी के घर रह रही इस मासूम को क्या पता था कि उसका अपना मामा ही उसकी जिंदगी तबाह कर देगा। फिलहाल, पूरा जिला इस घटना की निंदा कर रहा है और पीड़ित परिवार आरोपी के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहा है।

25
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *